logo

जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के मानदेय में 15 से 17 हजार रुपए की बढोत्तरी

जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के मानदेय में 15 से 17 हजार रुपए की बढोत्तरी

द फॉलोअप डेस्क, रांची
राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में कार्यरत जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों और और रिनपास के डीएनबी डॉक्टरों के मानदेय में बढोत्तरी की गयी है। स्वास्थ्य विभाग के फैसले के अनुसार जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को प्रथम वर्ष 54500 रुपए की जगह 70000 रुपए, दूसरे वर्ष 58500 रुपए की जगह 75000 रुपए और तीसरे वर्ष 63000 रुपए की जगह 80000 रुपए मासिक मिलेंगे। मानदेय में वृद्धि संबंधी प्रस्ताव को विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने मंजूरी दे दी है।


जानकारी के अनुसार अब  रिनपास में कार्यरत डीएनबी डॉक्टरों के भी मानदेय में बढोत्तरी के प्रस्ताव पर विभाग गंभीरता से विचार कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही डीएनबी डॉक्टरों के मानदेय में भी बढोत्तरी पर मुहर लग जाएगी। मालूम हो कि ब्रॉड स्पेशियलिटी डीएनबी के प्रथम वर्ष के डॉक्टरों को लिए 43 हजार,  दूसरे वर्ष 45 हजार और तीसरे वर्ष 47 हजार रुपए मानदेय मिलता है। दूसरी ओर पोस्ट-डिप्लोमा डीएनबी के डॉक्टरों को पहले वर्ष प्रति माह 45 हजार रुपए, दूसरे वर्ष 47 हजार रुपए मानदेय मिलता है।

Tags - Junior Resident Doctors Honorarium Increase Jharkhand