logo

पश्चिमी सिंहभूम में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

52fgGRGR.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम से बच्चा चोरी के अफवाह में एक बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूत्रों के अनुसार, चक्रधरपुर प्रखंड के रामडा गांव में एक अज्ञात वृद्ध महिला के पहुंचने पर कुछ लोगों को बच्चा चोरी करने का शक हुआ। देखते ही देखते अफवाह पूरे गांव में फैली। शक के आधार पर महिला को बेरहमी से पीट दिया गया। जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। ज्यादा चोटें लगने के कारण महिला का सिर में सूजन हो गया साथ ही उसके शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें भी आई हैं। 

इधर चक्रधरपुर के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रामडा गांव पहुंचे और महिला को सुरक्षित पीसीआर वैन में बिठाकर चक्रधरपुर थाना ले आए। इससे पहले पुलिस द्वारा महिला की चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज भी करवाया गया और जब महिला से पूछताछ की गई, तो वह जख्मी होने के कारण अपने बारे में ठीक से कोई जानकारी नहीं दे सकी। बहरहाल, पुलिस ने ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि कानून को अपने हाथ में न लें। हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags - West Singhbhum Jharkhand Child Kidnapping Rumor Mob Beating Elderly Woman Chakradharpur Ramda Village Incident Jharkhand Mob Violence Rumor Based Attack Jharkhand Elderly Woman Seriously Injured Chakradharpur Police Action Avdhesh Kumar Station In