logo

भाजपा के सचिवालय घेराव के मद्देनजर  इस इलाके में निषेधाज्ञा रहेगी लागू

1814.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा के द्वारा हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन धरना-प्रदर्शन एवं घेराव करेगी। इसको लेकर रांची जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। सदर एसडीओ दीपक दूबे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि धरना-प्रदर्शन और घेराव के क्रम में सरकारी काम-काज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बाधित होने एवं विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने तथा लोक परिशांति भंग होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसे देखते हुए धारा-144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते एसडीओ ने धुर्वा गोलचक्कर से प्रोजेक्ट भवन से चाँदनी चौक  हटिया को जोड़ने वाली सड़क और इस सड़क के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी कर दी है। यह निषेधाज्ञा 11 अप्रैल सुबह 08.00 बजे से रात्रि 11.30 बजे तक के लिए लागू रहेगा।

पांच से अधिक लोगों के जमा हो पर रहेगी रोक
निषेधाज्ञा के तहत धुर्वा गोलचक्कर से प्रोजेक्ट भवन से चाँदनी चौक  हटिया को जोड़ने वाली सड़क और इस सड़क के 200 मीटर की परिधि में पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होने, चलने, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने, धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन करने, ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी ग है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT