रांचीः
त्रिकुट रोप-वे हादसे को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। बता दें कि हादसे के बाद कोर्ट ने स्वतः इस मामले को संज्ञान में लिया था। अदालत को झारखंड सरकार की तरफ से कहा गया कि इस मामले में अभी जांच चल ही रही है। कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की है। कोर्ट ने सिंफर और बीआईटी मेसरा की रिपोर्ट जल्द से जल्द कोर्ट को सौंपने को कहा है।

1 सप्ताह बाद सुनवाई
हाईकोर्ट ने हादसे से जुड़े जांच रिपोर्ट के कोर्ट में जमा कराने को कहा है। सरकार की ओर से पक्ष रख रहे महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि सरकार अपने स्तर से जांच करा रही है। जल्दी रिपोर्ट सौंपा जायेगा। अब इस मामले में अगली सुनवाई 6 मई को होगी।