logo

WEATHER ALERT : झारखंड के इन जिलों में एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश

1681.jpg
द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के सभी जिलों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। हर किसी को मानसून के आगमन का इंतजार है। इस बीच झारखंड के दो जिलों के लिए राहत भरी खबर है कि यहां अगले एक से तीन घंटे में बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम केंद्र रांची की ओर से तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की गई है। इसके तहत अगले एक से तीन घंटे में साहिबगंज और गोड्‌डा जिले के कुछ भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। 

पेड़ के नीचें शरण न लेने की दी गई नसीहत
मौसम के बदलते मिजाज को लेकर विभाग ने इन जिलों के लोगों से कहा है कि वे सतर्क और सावधान रहें। बारिश को देखते हुए सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे और और बिजली के खंभों से दूर रहने की नसीहत भी मौसम विभाग ने दी है। वहीं, किसानों से कहा गया है मौसम समान्य होने की प्रतिक्षा करें, अपने खेतों में न जाएं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N