logo

रांची : अगले 1-3 घंटे में इन जिलों में वज्रपात के साथ होगी बारिश, इतनी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

rain3.jpg

रांची :

दुर्गा पूजा के उत्साह पर बारिश का खलल पड़ सकता है। मौसम विभाग लगातार इसको लेकर जानकारियां साझा कर रहा है। नई जानकारी के अनुसार अगले एक से तीन घंटे में रांची सहित राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है कि अगले 1 से 3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। इसके तहत रंाची, रामगढ़, पलामू, गिरिडीह और देवघर में बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। 

सुरक्षित स्थान में लें शरण
मौसम केंद्र ने आम लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सतर्क और सावधान रहें। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सुरक्षित स्थान में शरण लें। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न रहें। इसके अलावा बिजली के खंभों से भी दूर रहने की नसीहत दी गई है। दूसरी ओर किसानों से कहा गया है मौसम समान्य होने की प्रतिक्षा करें। इससे पहले अपने खेतों में न जाएं।