logo

धनबाद : दिलचस्प हुआ नगर निकाय चुनाव, मेयर पद के लिए कुल 29 प्रत्याशी हैं मैदान में; क्या है जनता का रुझान यहां समझिए

नगर.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राज्य मे चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत पक्की करने के लिए प्रचार-प्रसार भी जोरों-शोरों से कर रहे हैं। बताते चलें कि, 23 फरवरी को राज्य में नगर निगम के चुनाव होने तय हैं। इस बीच धनबाद जिला में नगर निगम चुनाव इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है। बताते चलें कि, धनबाद के 1 से 55 वार्डों से कुल 29 महापौर प्रत्याशी चुनाव के लिए खड़े हुए हैं। वहीं, सारे प्रत्याशी जनता के बीच समर्थन लेने के लिए पहुंच रहे हैं। बताते चलें कि, इस बार मेयर पद के लिए मुकाबला काफी रोचक बनते नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, BJP पार्टी  से चार प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतर गए हैं। वहीं दूसरी ओर, JMM समर्थित महापौर प्रत्याशी के रूप चंद्रशेखर अग्रवाल उतरे हैं। हालांकि, पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ही इस बार चुनावी चर्चा का केंद्र में बने हुए हैं।

धनबाद की जनता का कहना है कि, भाजपा के चार प्रत्याशियों के बीच चंद्रशेखर अग्रवाल कैसे अपनी जीत दर्ज करते हैं ये देखने वाली बात होगी। बहरहाल, चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद की जनता से अपने भाषण में कहा कि, पिछले 5 सालों में अपने कार्यकाल में उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है कि, हमने धनबाद के लिए क्या किया है।  आगे उन्होंने यह भी बताया कि उनके कार्यकाल में क्या-क्या विकासात्मक कार्य हुए हैं। बताते चलें कि, अग्रवाल ने राजेंद्र सरोवर का विकास, वन लाइन सड़क, पानी की समस्या के समाधान, स्ट्रीट लाइट, महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह और जरूरतमंदों को सिलाई मशीन जैसी सुविधाएं उनके कार्यकाल में  उपलब्ध हुए हैं इस बात को भी रखी।

गौरतलब है कि, इसी आधार पर वह एक बार फिर जनता से समर्थन मांग रहे हैं। वहीं, वार्ड नं.- 41 से भागा मोड़ में चंद्रशेखर अग्रवाल को जनता का पूरा समर्थन मिलता दिख रहा है। उनके भाषण में युवा से लेकर बुजुर्गों तक की जुबान पर चंद्रशेखर अग्रवाल का नाम गूंजता नजर आया। वहीं, स्थानीय युवाओं ने बताया कि पूर्व में महापौर के पद पर रहते हुए चंद्रशेखर अग्रवाल ने कई विकासात्मक कार्य किये हैं और धनबाद को नगर निगम के रूप में एक अलग पहचान दिलाने का काम किया है।

 

Tags - Dhanbad municipal election Dhanbad mayor election 2026 Chandrashekhar Agrawal former mayor Dhanbad BJP mayor candidates four BJP candidates Dhanbad JMM supported candidate Jharkhand municipal polls 23 February civic election Dhanbad Nagar Nigam e