logo

धनबाद : शूटर अमन सिंह ने डॉ समीर वाले मामले में कहा- डॉक्टर भगवान होता है, उससे रंगदारी मांगने का सवाल ही पैदा नहीं होता

AMAN_SINGH.jpg

धनबादः
दो दिन से खबर चल रही है कि धनबाद के डॉक्टर समीर से रंगदारी की मांग की जा रही है जिससे परेशान होकर उन्होंने शहर छोड़ दिया। कल इसपर धनबाद पुलिस का बयान आया कि डॉक्टर समीर शहर छोड़कर नहीं बल्कि एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गये हैं। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। जिस अपराधी का नाम इस खेल में लिया जा रहा है उसने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है।  कुख्यात शूटर अमन सिंह ने अपनी सफाई दी है। अमन ने दावा किया कि मेरे खिलाफ झूठ बोलकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। 


मुझे यूपी भेज दीजिए
अमन सिंह ने कहा है कि डॉक्टर भगवान होता है। उससे रंगदारी मांगने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अमन ने कहा कि हमको यहां का प्रशासन मरवा देगा। हमको यहां नहीं रहना है। मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। हमें यूपी भेज दें। आप जो बोलेंगे, हम करने के लिए तैयार हैं। आरोपी ने कहा कि मेरे विषय में अखबारों में छप रहा है कि डॉक्टर समीर से रंगदारी मांगा। जबकि जिस दिन की यह घटना है हम उस दिन जेल के हॉस्पिटल में भर्ती थे। इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान अमन सिंह ने अदालत में यह बात कहीं। 


1 करोड़ की रंगदारी
बता दें कि खबरों में यही बातें चल रही है कि डॉक्टर समीर को अमन सिंह ने रंगदारी के लिए परेशान किया है। उनसे 1 करोड़ की रंगदारी मांगी है साथ ही कहा गया है कि 5 लाख हर महीने पहुंचाते रहना। जिसके बाद कहा जा रहा है कि डॉक्टर समीर धनबाद छोड़कर चले गये है। हालांक  पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही डॉक्टर समीर धनबाद वापस आएंगे उनको पूरी सुरक्षा दी जाएगी।