logo

पुलिस एसोसिएशन के समर्थन में उतरा स्पेशल ब्रांच, धनबाद SSP से जयराम महतो पर कार्रवाई की मांग

SPCL.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:
विशेष शाखा ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के खिलाफ दर्ज मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन की विशेष शाखा, रांची की ओर से धनबाद एसएसपी को पत्र भेजकर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा गया है। पत्र में 21 अगस्त 2026 की रात बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ फोन पर कथित गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद विधायक और उनके समर्थकों के थाना पहुंचने तथा थाना प्रभारी के कार्यालय में कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।

इस मामले में बरवाअड्डा थाना में कांड संख्या 146/2026 के तहत मामला दर्ज होने का उल्लेख पत्र में किया गया है। विशेष शाखा ने कहा है कि पुलिस पदाधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन और हड़ताल जैसे कदमों पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, जयराम महतो पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।