logo

साहिबगंज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

umruime7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज जीके के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मिर्जाचौकी में शनिवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देशानुसार मंथन संस्था, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं संरक्षण पदाधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) के सहयोग से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मंथन संस्था के समन्वयक अमन वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने बालिकाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने, आत्मरक्षा के कौशल सीखने तथा कठिन परिस्थितियों में साहस के साथ खड़े होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह, बाल श्रम एवं शोषण जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए केवल सरकारी प्रयास ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। संरक्षण पदाधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) चंदा कुमारी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना एवं बालिकाओं को सशक्त बनाना है। यह योजना शिक्षा, वित्तीय सुरक्षा तथा लड़कियों के विरुद्ध हानिकारक प्रथाओं को समाप्त करने पर केंद्रित है।
चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक मोहम्मद इकबाल ने जानकारी दी कि वर्ष 2015 में भारत सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी, ताकि देश में लैंगिक भेदभाव की समस्या का समाधान किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को गुड टच–बैड टच, बाल विवाह, बाल श्रम, यौन शोषण, पोक्सो एक्ट, नशा मुक्ति, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, आफ्टर केयर, दत्तक ग्रहण प्रक्रिया एवं किशोर न्याय अधिनियम (J.J. Act) जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं शोभा कुमारी द्वारा बच्चियों को एंटी साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया तथा बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1930 पर सूचना दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, बच्चियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं, जिससे वे स्वच्छ एवं स्वस्थ रह सकें। कार्यक्रम में संजीव कुमार, उपेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News Updates latest Sahibganj News Sahibganj News Updates Sahibganj News in hindi Sahibganj Updates Sahibganj News in Hindi