logo

रांची : ग्राम प्रधान की डंडे से पीटकर ह'त्या, जांच में जुटी पुलिस

gram.jpg

रांचीः 
राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन सैंकड़ों हत्या, लूट, छिनतई, दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव से आ रहा है, जहां अपराधियों ने ग्राम प्रधान अशोक सिंह की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान की डंडे से पीट- पीटकर हत्या की गई है। शव घर से कुछ दूरी पर फेंका हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


शाम को फोन आने पर निकले थे
परिजनों ने बताया कि अशोक सिंह को कल शाम किसी का फोन आया। वो फोन में बात करते निकल गये। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो हमने उनको फोन किया। लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद प्रधाना का बेटा त्रिलोचन मुंडा अपने चाचा के साथ पिता को ढुंढने निकला। इसके बाद दोनों ने देखा कि घर से कुछ ही दूर पानी टंकी के पास पिता खून से लतपथ पड़े हैं। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शव के पास से एक डंडा  भी मिला है। परिजनों ने बताया कि ग्राम प्रधान का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।