logo

हजारीबाग : रामनवमी जुलूस में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने तलवारबाजी में आजमाया हाथ

रामनवमी जुलूस में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने तलवारबाजी में आजमाया हाथ

हजारीबाग: 

हजारीबाग के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामनवमी को लेकर मंगलवार को दशमी के दिन देर रात 130 अखाड़ों ने जुलूस निकाला और झांकियों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी मौजूद रहीं। अंबा प्रसाद ने रामभक्तों से मुलाकात कर रामनवमी की शुभकामना दी। अंबा प्रसाद ने पारंपरिक परिधानों में शस्त्र संचालन भी किया। 

बड़कागांव विधायक ने तलवार पर आजमाया हाथ
बड़कागांव में भी रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रामनवमी में विभिन्न अखाड़ों द्वारा झांकियां निकाली गई। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने भी तलवारबाजी में हाथ आजमाया। अंबा प्रसाद ने कहा कि आज ही के दिन भगवान राम का धरती पर अवतरण हुआ था। आज ही नवरात्रि का समापन हुआ था। ये श्रीराम और आदिशक्ति का अद्भुत संगम है। 

त्योहारों को मिल-जुलकर पूरे उल्लास के साथ मनायें
अंबा प्रसाद ने कहा कि बतौर जनप्रतिनिधि में अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ हूं। सांप्रदायिक सौहार्द का संकल्प लेती हूं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि फिर से रामराज्य स्थापित हो। सभी धर्म और समुदाय के लोग एक दूसरे से मिलकर काम करें। त्योहारों को उल्लास के साथ मनायें ना कि नफरती माहौल बनायें।