logo

3 बच्चों की मां और 3 बच्चों का बाप, रॉंग नंबर से हुआ प्यार; शादी के सवाल पर खौफनाक कत्ल

गवीोी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू जिला के नवाबाजार थाना क्षेत्र से 22 मार्च को एक महिला का शव मिला था। उस मामले का पुलिस ने उद्भेन कर लिया है। महिला की हत्या हुई थी। हत्या आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। नवाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि महिला की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। 22 मार्च को महिला का शव अजनिया अहरा के पास डोभा से बरामद किया गया था। मृत महिला नावाबाजार के सोहदाग इलाके की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच में पाया कि महिला की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। महिला तीन बच्चों की मां है और उसका प्रेमी भी तीन बच्चों का पिता है। 


महिला ने शादी का दबाव बनाया था
पुलिस ने बताया कि नावाबाजार थाना क्षेत्र के खोड़ी निवासी ईबरार साह को तीन बच्चों की मां से प्यार हुआ था। महिला ने जब शादी के लिए ईबरार पर दबाव बनाया तो इबरार ने महिला की हत्या कर दी। हत्या से पहले महिला के सिर को जमीन पर पटका गया और जख्मी हालत में उसे डोभा में फेंक दिया गया था। जिससे महिला की मौत हो गई। इबरार ओडिशा में सरिया सेंटरिंग का काम करता है। महिला का पति भी इबरार के साथ ओडिशा में सरिया सेंटरिंग का काम करता था, लेकिन अपने साथ मोबाइल नहीं रखता था। महिला अपने पति से बात करने के लिए इबरार को कॉल करती थी। इसी कॉल के दौरान महिला और इबरार के बीच प्यार हो गया था। 


सिर पटक कर डोभा में फेंक दिया था 
पुलिस ने बताया कि महिला इबरार पर शादी का दबाव बना रही थी। महिला इबरार से कह रही थी कि मैं अपने पति और परिवार को छोड़ दूंगी, तुम भी पत्नी और परिवार को छोड़ दो। महिला की बात से इबरार मानने को तैयार नहीं था। घटना के दिन दोनो गांव से दूर मिले थे। मुलाकात के दौरान महिला ने शादी का दबाव बनाया तो दोनों के बीच बात बढ़ गई। इसी दौरान इबरार ने महिला के सिर को पटक दिया था। जिससे महिला जख्मी हो गई थी। बाद में घायल महिला को इबरार ने डोभा में फेंक दिया था। घटना के बाद इबरार फरार गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि इबरार इलाके में आया हुआ है। इस सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

Tags - Palamu news Palamu news Palamu latest news Palamu update Palamu recent news