logo

प्रेमी की शादी में प्रेमिका बन रही थी रोड़ा, मौका देख की हत्या; फिर जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश

ीदीो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के सैनी गांव की रहने वाली रेशम कुमारी नाम की लड़की पिछले कुछ दिनों से घर से गायब थी। दो दिनों पहले परिजनों ने रेशम के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी थी। रेशम का मोबाइल बंद था. पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। इस बीच रविवार को ग्रामीणों ने देखा कि गांव से कुछ दूर सुनसान जगह पर एक नीम के पेड़ से एक लड़की का शव लटका हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने शव की पहचान रेशम कुमारी के रूप में की।


प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
युवती का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पाटन थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पाटन थाना प्रभारी लाल जी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और युवती के शव को पेड़ से उतारा। इसी बीच युवती के प्रेमी अरविंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिससे उसका पिछले 1 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 


प्रेमी की शादी तय हो गई थी
अरविंद के परिवार दोनों की शादी के खिलाफ थे। इसी बीच अरविंद की शादी दूसरे जगह तय कर दी गई थी। इस शादी में रेशम बाधक बन रही थी। आरोप है कि अरविंद ने ही रेशम की हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया है। इधर रेशम के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाला है।