logo

23 साल के इस युवक की दोनों किडनी खराब, सरकार से चाहता है मदद

kidmey.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू के हैदरनगर प्रखंड के कबरा गांव के रहने वाले 23 साल के लड़के एहसान अख्तर की दोनों किडनी खराब हो चुकी है। वह 15 महीने से डायलिसिस पर जीवित है। मां अपने बेटे को किडनी देने के लिए तैयार है लेकिन इतना पैसा उनके पास नहीं है कि किडनी ट्रांसप्लांट करवा सके। पिता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल एहसान का गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि किडनी प्रत्यारोपण करवाना ही होगा, जिसमें करीब 10 लाख खर्च होंगे। एहसान के पिता जावेद अख्तर को कोरोना काल में काम चला गया। परिवार के घर की हालात बहुत खराब है. पिछले 15 महीनों से किसी तरह डायलिसिस का खर्च उठा रहे हैं। लेकिन अब वह हिम्मत हार रहे हैं। 


सोशल मीडिया पर अपील 
एक समाजसेवी एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर मदद की अपील की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो समेत विधायक कमलेश कुमार सिंह से मदद की गुहार लगाई है। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने ट्वीट कर पलामू डीसी को मामले में संज्ञान लेने को कहा है। साथ ही ऐहसान को हर संभव उपलब्ध करने की बात कही।  परिजन ने 9631212966 पर मदद करने की गुहार लगाई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N