logo

पलामू में भाई ने भाई की गला रेतकर की हत्या, मामला जमीन से जुड़ा हुआ

पलामू में भाई ने भाई की गला रेतकर की हत्या, मामला जमीन से जुड़ा हुआ

द फॉलोअप डेस्कः 
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में एक भाई ने अपने भाई की हत्या कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात अजय राम नामक व्यक्ति शौच के लिए उठा था, इसी दौरान उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई।


मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि अजय के भाइयों ने ही उसकी हत्या की है। उनका आरोप है कि जमीन का विवाद चल रहा था। इसी जमीन और संपत्ति विवाद के चलते हत्या हुई है। पांकी थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के भाइयों पर हत्या का आरोप लगा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्या जमीन विवाद में हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि भाइयों के बीच काफी दिनों से संपत्ति विवाद चल रहा था। भाइयों के बीच सामाजिक बंटवारा भी हुआ था और पंचायत भी हुई थी। 

Tags - Palamu News Palamu News Palamu Update Palamu Recent News Palamu Jharkhand