logo

SP बनकर पुलिसकर्मियों को करता था फोन, मांगता था अंदर की जानकारी

fraud6.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बिहार के नवादा जिले से पुलिस ने एक फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। जो खुद को नवादा का एसपी बताया करता था। यह शख्स एसपी बनकर पुलिसवालों को कॉल करता था और थाने से जुड़ी बातें पूछता था। उसने एक दिन महिला एसआई से भी इस संबंध में पूछताछ करने लगा लेकिन महिला एसआई को उसपर शक हो गया तो उसने कॉल काट दिया। इसके बाद वह दोबारा फोन करने लगा। महिला दारोगा को सस्पेंड करने की धमकी देने लगा। यह कॉल 26 मई को नारदीगंज थाने की दारोगा अंशु प्रभा को आया था। 


थानेदार बनाने की बात कर दे रहा था लालच
दरोगा अंशु प्रभा ने बताया कि फ्रॉड शख्स फोन पर थानेदार बनाने की लालच दे रहा था। बस इस बात से  अंशु प्रभा को शक हो गया। उसे महसूस हो गया कि कोई सिरफिरा इस तरह की बातें कर रहा है। जब उन्होंने फोन काट दिया तब फिर से उसने कॉल किया और सस्पेंड करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद महिला दारोगा ने  नारदीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 


पटना एसपी को भी करता था फोन 
गिरफ्तार युवक की पहचान  गोविन्दपुर थानाक्षेत्र निवासी मनोज यादव के रूप में हुई है। मनोज न नारदीगंज के थानेदार मुकेश कुमार को भी एसपी बनकर फोन किया था। मनोज यादव ने पटना सिटी एसपी को भी कॉल किया था। इसके खिलाफ पटना के गर्दनीबाग में भी मामला दर्ज है। साथ ही रोहतास, शिवहर, औरंगाबाद में भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल अब उसे जेल भेज दिया गया है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N