logo

लोहरदगा में 3 साल की भतीजी से चाचा ने किया रेप, ग्रामीणों ने पीटा

लोहरदगा में 3 साल की भतीजी से चाचा ने किया रेप, ग्रामीणों ने पीटा

द फॉलोअप डेस्कः 
लोहरदगा में रिश्तों का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रिश्ते में चाचा लगने वाले शख्स ने तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र का है। 


मौसेरा भाई घर पर नहीं था
युवक विकेश उरांव (27 साल) अपने मौसा के घर गया हुआ था। उस समय उसके मौसरे भाई घर पर नहीं थे। वो किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे। वहां आरोपी ने उसकी तीन साल की बेटी के साथ हैवानियत की। इसी बीच बच्ची के माता-पिता मौके पर पहुंच गए।


शनिवार शाम की है घटना 
बच्ची को बेहोशी की हालत में देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आक्रोशित दंपती ने आरोपी को जमकर पीटा। साथ ही सेन्हा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए सेन्हा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।