logo

शादी करने गांव आए युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या, नाले में मिली लाश 

lote.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
लातेहार जिला के सदर थाना क्षेत्र के डेमू गांव में बुधवार रात अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान डेमू गांव निवासी उपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह गांव वालों ने शव देखा जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि उपेंद्र सिंह बुधवार को कुछ युवकों के साथ अपने घर से निकला था। लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। घरवाले सोच रहे हैं थे कि सरस्वती पूजा को लेकर गांव में कहीं रुक गया होगा। इसी बीच गुरुवार को कुछ ग्रामीणों ने उपेंद्र सिंह के पिता दिनेश सिंह को सूचना दी कि उपेंद्र सिंह का शव घर के पास स्थित नाले में पड़ा हुआ है।


धारदार हथियार से मारा गया 
स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मुखिया को भी दी। स्थानीय लोगों के अनुसार उपेंद्र के शरीर पर धारदार हथियार से मारने के निशान भी हैं। मुखिया के द्वारा घटना की जानकारी लातेहार पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का उद्वेदन कर दिया जाएगा और घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


कुछ दिनों में शादी होनी थी 
मृत युवक की मां कौशल्या देवी ने बताया कि उपेंद्र सिंह गांव से बाहर रहकर काम करता था। उसकी शादी तय हो गई थई। कुछ दिन बाद ही शादी होनी थी। बुधवार को गांव के कुछ युवकों के साथ वह घर से निकाला था। लेकिन रात को घर नहीं लौटा। सुबह बेटे की हत्या होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। उन्हें शक है कि आपसी विवाद में ही उनके बेटे की हत्या की गई है। वहीं मृतक के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उन्हें सूचना मिली थी कि बुधवार को उनका बेटा कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था। रात को जब घर नहीं लौटा तो उन्हें लगा कि कहीं रुक गया होगा। परंतु गुरुवार को पता चला कि उनके बेटे की हत्या हो गई है।