logo

पैसे देने को घर बुलाया और तलवार से काट डाला

ूोत.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह जिले के बिरनी के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के द्वारपहरी गांव में उधार के पैसे वापस करने के लिए घर बुलाकर एक शख्स की तलवार से मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतक की पहचान सामू साव उर्फ शंभू साव (33 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी भीमलाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक सामू साव के बड़े भाई रामू साव ने बताया कि उसका छोटा भाई सामू साव ने एक साल पहले भीमलाल मंडल को बेटे के इलाज के लिए 20 हजार रुपये उधार में दिए थे। 


घर बुलाकर हत्या की गई 
सामू बहुत दिनों से भीमलाल मंडल से रुपये वापस मांग रहा था। रविवार को भीमलाल मंडल ने सामू मंडल को अपने घर द्वारपहरी के मकोरिया पैसे वापस करने की बात कह कर घर बुलाया। जब सामू  भीमलाल मंडल के घर पैसे लेने के लिए पहुंचा तो भीमलाल मंडल उसके भाई सामू साव के साथ मारपीट करने लगा। जब उन्हें इस बात की सूचना मिली तो वे लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच भीमलाल मंडल ने तलवार निकालकर सामू साव पर सिर पर वार कर दिया। इससे मौके पर ही उसके भाई की मौत हो गयी। हत्या में भीमलाल मंडल के अलावा खूबलाल मंडल, पंकज कुमार व मिंटू मंडल शामिल हैं। 


ऑटो चलाता था सामू साव
मृतक सामू साव द्वारपहरी में ऑटो चलाता था। उसकी शादी हो गयी थी। उसके तीन बच्चे भी है। गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि शंभू साव की हत्या के आरोपी भीमलाल मंडल को पुलिस ने भागने के क्रम में सरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्ता भी स्वीकार कर ली है। घटना के पीछे अवैध संबंध की बात भी सामने का आ रही है। 

Tags - Giridih Birni Giridih Birni news giridih latest news giridih ki khabar giridih update