logo

40 साल की बेटी 20 सालों से नहीं गई थी ससुराल, नाराज पिता ने कर दी हत्या

कोूूग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह जिले के देवरी में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। घटना देवरी थाना क्षेत्र के महेशियादिघी गांव की है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय मंजू देवी के रूप में हुई है। आरोपी पिता का नाम प्रभु सिंह है। घटना के बारे में आरोपी पिता प्रभु सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 20 साल से ससुराल नहीं जा रही थी। वह अपनी बेटी को बार-बार ससुराल जाने के लिए कहता था। लेकिन उसकी बेटी सुसराल जाने को तैयार ही नहीं होती थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात झगड़ा हुआ। जिसके बाद उसने तीन बार धारदार हथियार से हमला कर अपनी बेटी की हत्या कर दी।

 
प्रभु सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी यूपी के देवरिया जिले में हुई थी। बेटी के ससुराल न जाने से वह काफी परेशान था। दामाद का ताना सुनकर वह तंग आ गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पिता ने हत्या की बात स्वीकार की है। उसने हथियार पुलिस को सौंप दिया। 


आरोपी प्रभु सिंह के मुताबिक हत्या रात करीब आठ बजे की गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। मृतका के पिता ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। मामले की जांच की जा रही है। 
 

Tags - Giridih News Giridih Latest News Giridih News Giridih Update Giridih Local News