logo

नदी के बीचो-बीच ट्रांसफॉर्मर सहित गाड़ दिया पोल, गढ़वा में बिजली विभाग का गजब 'कांड'

a972.jpg

नगर उंटारी/गढ़वा:

गढ़वा के नगर उंटारी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बांकी नदी में बिजली का पोल ट्रांसफॉर्मर समेत लगा दिया गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह जानलेवा हादसे को खुला न्योता है। मिली जानकारी के मुताबिक बांकी नदी के बीच में धमनी पुल बना है। बिजली वभगा ने इसी पुल के बींचो-बीच बिजली का खंभा ट्रांसफॉर्मर समेत गाड़ दिया है। यह सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशों की अवहेलना है। दरअसल, सीएम हेमंत ने साफ कहा है कि नदी, नाला या तालाब के किनारे किसी भी हाल में अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, और यहां विभाग ही मानने को तैयार नहीं है। 

मानसून में जानलेवा हादसे की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ ही दिनों में मानसून दस्तक देगा। बांकी नदी का जलस्तर बढ़ेगा। बारिश के मौसम में नदी उफान पर होती है। ऐसे में नदी के बींचो-बीच लगा बिजली का खंभा और ट्रांसफॉर्मर जानलेवा हादसे को निमंत्रण दे रहा है। विभाग को जब इसकी जानकारी दी गई तो सक्षम पदाधिकारी ने गलती स्वीकार करते हुए पोल हटाने का निर्देश संबंधित एजेंसी को दिया है। नगर उंटारी में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार गौतम ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि नदी के बीचों-बीच ट्रांसफॉर्मर सहित पोल गाड़ दिया गया है। वे मामले की जांच कराएंगे और पोल को शिफ्ट कराएंगे। 

दुर्घटना की आशंका से भयभीत हैं लोग
लोगों ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि बिजली विभाग के कार्यालय से महज डेढ़ किमी की दूरी पर नदी में ट्रांसफॉर्मर समेत पोल गाड़ दिया गया और अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। लोगों ने अविलंब ट्रांसफॉर्मर को नदी से हटाने की मांग की है। लोगों को हादसे की आशंका सता रही है। 
 

Tags - JharkhandGarhwaElectricityNagar UntariJharkhand Update