logo

शर्मनाक : पति ने गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात, गर्भ से बाहर आये बच्चे ने तोड़ दिया दम

prega.jpg

धनबादः
झरिया थाना क्षेत्र के हमीद नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की सारी हदे पार कर दी। पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को लात से मारा जिससे गर्भ में पल रहा शिशु बाहर आ गया। शिशु ने बाहर आते ही दम तोड़ दिया वहीं महिला की भी हालत बेहद खराब है। पति ने इस घटना को लड़की के मायके में आकर अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गया। झरिया थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


 

रात में ही हुआ है विवाद 
महिला की पहचान  25 वर्षीय राबिया खातून के रूप में हुई है। पति  मोहम्मद राजा अंसारी टेंपो चालक है। उसने सोमवार की रात पत्नी की जमकर पिटाई की। गर्भवती राबिया के पेट पर लात मारी। इससे राबिया के पेट में पल रहा बच्चा बाहर आ गया। राबिया और उनके स्वजनों ने झरिया थाना में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी पीके झा से न्याय की गुहार लगाई। 

 

मायके में थी राबिया
जानकारी के अनुसार पांच साल पहले राबिया का विवाह राजा अंसारी से हुआ था। राबिया ने बताया  ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। इसलिए वह कुछ महीनों सेमायके मे ही आ कर रह रहे थे। राबिया ने कहा कि सोमवार की रात पति राजा हमीद नगर आया। इसके बाद विवाद करने लगा। इसी दौरान राजा ने मुझ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। राबिया ने कहा कि थाना प्रभारी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस राजा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।