logo

धनबाद : प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, अवैध संबंध में ऐसे गिरफ्त हुई महिला

cuple6.jpg

धनबादः
इन दिनों ऐसी कई घटनाएं देखी जा रही है जिसमें अवैध संबंध में पड़कर महिलायें अपने पति की हत्या करवा दे रही हैं। ताजा मामला धनबाद के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापाड़ा का है। यहां महिला सीमा देवी पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान अशोक पासवान (32) के रूप में हुई है। 


शव कुएं में फेंक दिया गया था
अशोक पासवान को मारकर उसके शव को कुएं में डाल दिया गया था। अशोक का शव रविवार को कुएं से बरामद किया गया।  मृतक के चेहरे पर चोट के काफी गहरे निशान मिले। संभावना है कि किसी लोहे के हथियार से वार किया गया था। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि युवक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या कर दी। 

 


गोमो स्टेशन से महिला पकड़ाई
शव बरामद हुआ तो स्थानीय लोगों ने हरिहरपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और प्रेमी अजय मलाहकार को पकड़ लिया। सीमा देवी को गोमो स्टेशन से पकड़ा गया है। दोनों घटना को अंजाम देकर भागने की फिराक में थे। दोनों को पुलिस ने पूरी रात हरिहरपुर थाने में रखा है। अशोक पासवान गोमो से बाहर अपने गांव कैमूर भभूआ में पत्नी सीमा तथा बच्चों के साथ रहता था। 2-3 दिन पहले अजय मलाहकार सीमा को एक बच्चे के साथ गोमो भगा कर ले आया था।