logo

धनबाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता को कंधे पर टांगकर डलवाया वोट, व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं

ध4546.jpg

 द फॉलोअप डेस्क
धनबाद में नगर निगम चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रही है। लोग कतारबद्ध खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर-20 में एक व्यक्ति अपने पिता को पीठ पर टांगकर मतदान कराने ले जाते दिखे। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जिला स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पहुंचे बाबूडीह के 77 वर्षीय दद्दन सिंह ने बताया कि बुजुर्गों के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। जो दिव्यांग और चलने-फिरने में अस्वस्थ हैं उनके लिए कोई व्हीलचेयर तक नहीं है। ऐसे में काफी परेशानी हो रही है। इसकी जानकारी जब पर्यवेक्षक को दी तो उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को पत्र लिखिए।

Tags - Dhanbad Municipal Election 2026 Ward Number 20 Dhanbad Voting Elderly Voter Carried by Son Wheelchair Facility Missing District CM School of Excellence Dhanbad Daddan Singh 77 Years Voter Babudih Dhanbad News Jharkhand Urban Local Body Election Vo