द फॉलोअप डेस्कः
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक अजीबों गरीबा मामला सामने आया है। यहां मायके गई पत्नी ने वापस आने से मना कर दिया है। पत्नी का कहना है कि उसके पति अब अच्छे नहीं लगते है। उनके गाल पिचक गए है। पत्नी की बात सुन पति अमन अहिरवार ने एसपी ऑफिस पर जाकर पत्नी को वापस बुलाने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले अमन की पत्नी रानू मायके गई हुई थी। महीना गुजरने के बाद जब अमन अपनी पत्नी को लेने के लिए उसके मायके गया तो पत्नी ने साथ आने से मना कर दिया।

9 साल पहले हुई थी शादी
अमन अहिरवार का कहना है कि उसकी शादी 9 साल पहले सागर जिले के गौर झामर में रहने वाली रानू अहिरवार से हुई थी। दोनों के दो बेटे भी है। उसने कहा कि सब कुछ ठीक था लेकिन लगभग दो माह पहले मेरी बीबी मुझे बिना बताए मायके चली गई। जब मैं उसे लेने गया तो मेरे ससुराल पक्ष के लोगों ने मेरे साथ मारपीट कर दी और मुझे भगा दिया। इतना ही नहीं मेरे खिलाफ झूठा आवेदन भी सागर पुलिस थाने में दिया।

बीवी ने साथ रहने से किया मना
अमन ने बताया कि मैंने अपनी बीबी रानू से घर वापस आने को कहा तो उसने मना कर दिया। उसने कहा कि अब वह मेरे साथ रहना नही चाहती है। कह रही थी वह मुझे पसंद नही करती है। अमन ने बताया कि उसकी बीबी कहती है तुम्हारे गाल पिचक गए इसी लिए अब तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी। पिछले दो माह से अमान अहिरवार अपनी बीबी को वापस लाने का प्रयास कर रहा है और छतरपुर से लेकर सागर तक आवेदन दे रहा है।

मेरी पत्नी सुंदर है
अमान का कहना है कि मेरी पत्नी सुंदर है इसलिए वह मेरे साथ नही रहना चाहती है। वह अपने जीजा के बहकावे में आकर यह सब काम कर रही है। अमन अहिरवार और उसकी पत्नी दोनो ही 8वीं तक पढ़े है। अमन का कहना है कि उसका बड़ा बेटा पत्नी के साथ है जबकि छोटा बेटा उसके साथ है। अमन का आरोप है कि उसे इस बात का शक है कि उसकी पत्नी का उसके ही जीजा से अफेयरहै। लेकिन मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं और सब कुछ भूलकर उसके साथ रहना चाहता हूं।
हमारे वाट्सएप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर 2 बार क्लिक करेंः-
https://chat.whatsapp.com/BWWTBksw7AqHzvtefAvNyy