logo

अंडमान-निकोबार में सीएम हेमंत ने झारखंड के आदिवासी-मूलवासी श्रमिकों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

1848.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अंडमान-निकोबार प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को वहां रह रहे झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।  उन्होंने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में  रोजगार और अन्य विषयों से संबंधित अनुभवों को साझा किया।  उन्होंने सीएम को बताया कि कई दशकों से झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रमिक यहां मजदूरी करने आते रहे हैं।  इनमें से कई  अंडमान और निकोबार प्रशासन के पुनर्वास योजनाओं के तहत यहां बस  चुके हैं। अधिकांश श्रमिक निर्माण कार्य से जुड़े हैं।

 कई मुद्दों पर हुई चर्चा
सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षिक विकास, लोगों के लिए पारगमन आवास, हवाई किराए में वृद्धि आदि से संबंधित मुद्दों पर प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से चर्चा की। साथ ही कोरोना काल में  लॉकडाउन के दौरान  यहां फंसे झारखंड के 180 प्रवासी श्रमिकों को एयर लिफ्ट करा कर उनके सकुशल घर वापसी कराने के लिए  मुख्यमंत्री का आभार जताया।

 प्रवासी श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही है कई योजनाएं
 प्रतिनिधिमंडल से उनकी समस्याओं को जानने के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि प्रवासी श्रमिकों के हित में राज्य सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रवासी मजदूरों के लिए "मुख्यमंत्री झारखंड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष" बनाया गया है। जो भी श्रमिक/ व्यक्ति काम करने दूसरे देशों जाते हैं उनके लिए भी "मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना" चला रही है। झारखंड से बाहर प्रवास करने वाले लोगों की मदद के लिए भी राज्य सरकार द्वारा सेफ एंड रिस्पांसिबल माइग्रेशन इनीशिएटिव की शुरुआत की है। इसके तहत प्रवासी श्रमिकों के व्यवस्थित पंजीकरण को सक्षम करने, डेटाबेस की निगरानी और विश्लेषण की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षित और जिम्मेदार प्रवास पर प्रथाओं के बारे में अभियानों के माध्यम से जागरूकता पैदा किया जा रहा है।

राज्य प्रवासी मजदूर नियंत्रण कक्ष की भी हुई है स्थापना
प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री
ने बताया कि श्रम रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा राज्य प्रवासी मजदूर नियंत्रण कक्ष की शुरुआत की गई है। वर्तमान में यह कंट्रोल रूम प्रवासी मजदूरों के लिए 24 घंटे 7 दिन हेल्पलाइन की तरह काम कर रहा है। अंडमान निकोबार प्रवास के दौरान सीएम से रांची एसोसिएशन, पोर्ट ब्लेयर के  प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष फेयानुस टोप्पो, उपाध्यक्ष सुमन लाकड़ा, महासचिव एड. प्रकाश मिंज, सचिव सेबेस्टियन तिर्की, फूल कुमार, संयुक्त सचिव सुनील मिंज और अनिल टोप्पो एवं अन्य मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N