logo

Ranchi : सांगठनिक सशक्तिकरण को लेकर झारखंड कांग्रेस की अहम बैठक, अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिया ये निर्देश

congress4.jpg

रांची: 

रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला संयोजकओं  की सांगठनिक सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो शहजादा अनवर जिला संयोजक भीम कुमार, अजय दुबे, जवाहर लाल सिन्हा, परविंदर सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे। 

संगठन सशक्तिकरण अभियान की सफलता का मूलमंत्र
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि ‘‘संगठन सशक्तिकरण अभियान’’ की सफलता के लिए  जिलावार संयोजक मनोनीत किया गया था जो पार्टी संगठन के सशक्तिकरण के जिलों में जाकर आलाकमान के द्वारा दिये गये कार्यसूची विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर के लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। जिला स्तरीय एवं प्रखंडों में कार्यकर्ता प्रतिनिधि सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ आने वाले साठ दिनों में संवाद सम्मेलन की इस कड़ी को बूथ तक लेकर जाना है।


चुनावी घोषणा पत्र के क्रियान्वयन, जिला के जन मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने, गठबंधन सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संगठन को निभाने और आने वाले लोकसभा चुनाव के निमित्त तैयारी करनी है l

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के सामने रिपोर्ट पेश किया गया
बैठक में गोड्डा देवघर रामगढ़ पलामू चतरा गढ़वा की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सौंपे गये प्रतिवेदन पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिलावार संयोजकगण से सम्यक विचार विमर्श किया। विचारोपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने जो त्रुटि रह गयी है उसे यथाशीघ्र दूर कर प्रतिवेदन प्रदेश कार्यालय में सुपुर्द करने की बात कही।