द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
जेपीएससी और जेएसएससी की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथिथ धांधली और भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर् में 28 सितंबर को महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहनन की पीठ ने हरिशरण देवगन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के लिए 28 सितंबर की तिथि निर्धारित की है। हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई से पूर्व सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई बहुत मायने रखती है।
इधर जेएसएससी की सीजीएल और जेपीएससी की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में 7 अक्तूबर को सुनवाई की तिथि तय है। मालूम हो कि हाईकोर्ट में 18 सितंबर को हुई सुनवाई हुई थी। हाईकोर्ट ने सरकार का काउंटर एफिडेविट रिकॉर्ड पर लिया और पहले से लगी अंतरिम रोक को बरकरार रखा था। इसके अलावा हाईकोर्ट ने हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस गौतम चौधरी को सीआईडी जांच की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
