logo

नवंबर में दो दिन मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड पर नहीं चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें

नवंबर में दो दिन मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड पर नहीं चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें

द फॉलोअप, गिरिडीह:

Railway News: मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर महीने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मधुपुर बाईपास परियोजना (Madhupur bypass project) के तहत पुल निर्माण कार्य को लेकर इस रेलखंड पर चलने वाली दोनों पैसेंजर ट्रेनों (Passenger trains) का परिचालन दो दिनों तक रद्द (Train cancellation) रहेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 8 नवंबर और 23 नवंबर को मधुपुर से गिरिडीह तथा गिरिडीह से मधुपुर आने-जाने वाली ट्रेनें नहीं चलेंगी।

8 और 23 नवंबर को परिचालन रद्द

रेलवे (Indian Railways) के अनुसार, मधुपुर और जगदीशपुर स्टेशन के बीच पुल संख्या 6ए पर बॉक्स पुशिंग का कार्य किया जाना है। इस कार्य को पूरा करने के लिए 5, 8, 23 और 26 नवंबर को ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। निर्माण कार्य के मद्देनजर 8 और 23 नवंबर को ट्रेन संख्या 53515 मधुपुर–गिरिडीह पैसेंजर और ट्रेन संख्या 53516 गिरिडीह-मधुपुर पैसेंजर का परिचालन रद्द रहेगा। हालांकि, 5 और 26 नवंबर को ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के बावजूद दोनों ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहेगा। इन तारीखों पर यात्रियों को ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा।

समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें

गौरतलब है कि मधुपुर-गिरिडीह (Madhupur-Giridih rail section) रेलखंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री नौकरी, कारोबार, पढ़ाई और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। ऐसे में 8 और 23 नवंबर को ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के परिचालन की स्थिति और समय-सारणी (Timetable) की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Tags - Madhupur-Giridih rail section train cancellation Madhupur bypass project railway traffic block Madhupur-Jagdishpur section Railway news Railway update