logo

सिमडेगा : पालामाडा नदी मे हो रहा था अवैध बालू उत्खनन, पुलिस मे छापेमारी कर 6 ट्रैक्टर किया जब्त

bau.jpg

सिमडेगाः
विभिन्न नदियों में बालू का उत्खनन जोरों पर है। इस वजह से नदियों का अस्तित्व खतरे में है। सोमवार की सुबह भी पालामाडा नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव हो रहा था। इसकी शिकायत पर एसडीओ महेंद्र कुमार के निर्देश पर आज  सुबह प्रशासन ने छापामारी अभियान चलाया।


6 ट्रैक्टर जब्त 
अभियान में 6 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया है। छापामारी अभियान में कार्यपालक दंडाधिकारी मो शहजाद परवेज, बीडीओ अजय कुमार रजक, सीओ प्रताप मिंज, पंकज कुमार भगत शामिल थे।