logo

बॉर्डर पार कर घुस आईं बांग्लादेशी लड़कियां, रांची में कर रही थी ये काम; हुए कई खुलासे

ेां.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

बांग्लादेश की रहने वाली तीन लड़कियां जिस्मफरोशी के धंधेबाजों की चंगुल से छुड़ा लिया गया है। तीनों लड़कियां बिना वीजा पासपोर्ट के भारत पहुंची थी। रांची में जिस्म के सौदागरों के जाल में फंस गई थी। तीनों बांग्लादेशी लड़कियों को और पश्चिम बंगाल की एक लड़की को बरियातू स्थित बाली रिसॉर्ट में बंधक बनाकर रखा गया था। चारों पर देह व्यापार का दबाव डाला जा रहा था। जब लड़कियों ने मना किया तो चारों को कैद करके रखा गया था। इसी बीच एक लड़की किसी तरह रिसॉर्ट की छत से कूद कर भागी और थाना पहुंच गई।


थाना पहुंची लड़की ने पुलिस सारी बात बताई जिसके बाद पुलिस छापेमारी करने पहुंची और अन्य तीनों लड़कियों को छुड़ा लिया। हालांकि जिन लोगों ने लड़कियों को बंधक बनाकर रखा था वो सारे लोग मौके से भाग गये। रांची पुलिस ने बताया कि तीनों लड़कियां बांग्लादेश की रहने वाली है। तीनों को बांग्लादेश बॉर्डर पर लगे बाड़ के नीचे से चोरी छिपे भारत लाया गया था। तीनों लड़कियों को फिलहाल जेल भेजा जा रहा है क्योंकि उनके पास ना पासपोर्ट है और नहीं वीजा है।


देह व्यापार के लिए डाला जा रहा था प्रेशर 
पूछताछ में तीनों लड़कियों ने बताया है कि वह सभी बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास स्थित चटगांव की रहने वाली है। तीनों लड़कियों को यह प्रलोभन दिया गया था कि भारत में उन्हें बेहतर नौकरी दी जाएगी। ढाका के रहने वाले अनवर नाम के एक युवक ने ही अपनी पत्नी के साथ मिलकर चोरी छुपे बांग्लादेश बॉर्डर पार करवा कर तीनों को कोलकाता पहुंचा दिया। इसके बाद मनीषा राय नाम की एक महिला ने तीनों को रांची में नौकरी देने के बहाने कोलकाता से रांची ले आई। 


रांची आने के बाद लड़कियों को यह पता चला कि उन्हें पार्लर में मसाज के लिए, साथ-साथ होटल के बार में डांस करने के लिए लाया गया है। यही नहीं तीनों को यह भी बताया गया कि उन्हें ग्राहकों के पास जाकर उनकी डिमांड भी पूरी करनी पड़ेगी। तीन लड़कियों ने बताया कि वह कई बार में जाकर डांस भी कर चुकी हैं। जब उन्होंने देह व्यापार से मना कर दिया तब उन्हें रिसॉर्ट के कमरे में कैद कर दिया गया। 


फर्जी आधार कार्ड बरामद
तीनों लड़कियों के फर्जी आधार कार्ड बनाए गये थे। तीनों का फर्जी आधार कार्ड बंगाल से बनवाया गया था। उसी आधार कार्ड पर वे रांची में रह रही थी। पूछताछ में तीनों बांग्लादेशी लड़कियों ने बताया है कि अब तक कई ऐसी लड़कियां हैं जो चोरी छुपे बांग्लादेश बॉर्डर को पार कर भारत आती हैं और उन्हें विभिन्न शहरों में देह व्यापार काम करती हैं। 
 


 

Tags - Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News Ranchi Update Ranchi Beauty Parlor