रांची:
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन के पूर्व छात्रों के संगठन 'ईमका' के रांची चैप्टर के वार्षिक कार्यक्रम ' कू कनेक्शन्स 2022' का आयोजन किया गया। मौके पर हाल ही में सर्वसम्मति से अगले 2 वर्षों के लिए गठित रांची चैप्टर की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष आईएएस अधिकारी संजीव बेसरा ने सबको शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हर साल झारखंड के अधिक से अधिक छात्र आईआईएमसी में दाखिला लें, इसको लेकर हम सब को प्रयास करना चाहिए।

झारखंड के ज्यादा छात्रों को मिले मौका
वहीं आईपीएस अधिकारी किशोर कौशल ने कहा कि झारखंड के छात्रों को भी ऐसे संस्थानों में पत्रकारिता पढ़ने का मौका मिले, इसके बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। मौके पर खेल पत्रकारिता के दो दिग्गजों विमल कुमार और नीरज झा को खेल पत्रकारिता में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीषा सिंह ने किया।
पूर्व छात्रों के लिए इंश्योरेंस स्कीम
मौके पर ईमका दिल्ली से रितेश वर्मा, सिमरनजीत कौर, शिरीष पहुंचे थे। यहां ईमका रांची चैप्टर द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई। साथ ही जल्द ही 'ईमका' द्वारा पूर्व छात्रों के लिए एक हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम का भी ऐलान किया गया, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे पूर्ववर्ती छात्रों को मदद पहुंचाई जा सकेगी।

किन पूर्ववर्ती छात्रों ने की शिरकत
मौके पर मुख्य रूप से रांची चैप्टर के उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, संगठन सचिव ओंकार नाथ पांडेय, कोषाध्यक्ष संतोष उरांव के अलावा, प्रणव प्रत्यूष, अमित गुप्ता, पूजा उरांव, विवेकानंद सिंह, नित्यानंद राय, समीर उरांव, प्रशांत महतो, मनीषा मिंज, वर्षा रानी तिर्की सहित कई अन्य आदि उपस्थित थे।