logo

नक्सल ऑपरेशन में घायल जवान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे आईजी अखिलेश झा 

IG_AKHILESH_JHA.jpeg

रांची 

सीआरपीएफ कोबरा 209 के एसआई जितेंद्र दानी आज सुबह पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल ऑपरेशन के क्रम में IED ब्लास्ट में घायल हो गए। जवान को चाईबासा से रांची लाया गया। राज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उन्हें बायें पैर के एड़ी में चोट लगने की खबर है। चिकित्सकों ने कहा है कि फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। जितेंद्र दानी को देखने के लिए रांची रांची जोन के आईजी अखिलेश झा अस्पताल पहुंचे। मरीज से स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं उन्होंने जवान के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों से बात की और निर्देश दिये। 


 

Tags - Akhilesh JhaIGJharkhand News