logo

फ्लाइट्स में बम होने की अफवाह फैलाई तो हो सकती है उम्रकैद, नो फ्लाई लिस्ट में भी जायेंगे

FLIGHT.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
आजकल विमानों में बम होने की धमकियां लगातार मिल रही हैं। इससे एयरपोर्ट अधकारियों को बहुत परेशानी हो रही है। इन धमकियों की वजह से कभी फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ती है तो कभी उड़ान से पहले घंटों तक जांच करनी पड़ती है। ऐसे मामलों को लेकर अब सरकार सख्त हो रही है। सोमवार को उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और इसे एक गंभीर अपराध माना जाना चाहिए। साथ ही, ऐसे लोगों को नो-फ्लाई लिस्ट में डालकर उनके उड़ान भरने पर हमेशा के लिए रोक लगाई जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इसके लिए एक नया कानून बनाना चाहिए। इसमें अफवाहें फैलाने के लिए उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान हो। राम मोहन नायडू ने बताया कि इस तरह की फर्जी कॉल्स से बहुत परेशानी होती है। प्रशासन परेशान होता है। साथ ही यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पिछले एक हफ्ते में ही 100 से ज्यादा ऐसी कॉल्स आई है। इनकी वजह से दिक्कतें हुई हैं। 

नायडू ने यह भी कहा कि बम या हमले जैसी धमकियों को अब गंभीर अपराध माना जाएगा और ऐसा करने वालों को सख्त सजा मिलेगी। ऐसे मामलों में उम्रकैद की सजा का प्रवाधान भी किया जा सकता है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अधिक सिक्योरिटी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय से भी बात चल रही है कि ऐसे मामलों से कैसे निपटा जाए। एयरक्राफ्ट सिक्योरिटी के नियमों में बदलाव की जरूरत है और इसके लिए नया कानूक लाया जाएगा जिसमें उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। 

Tags - फ्लाइट्स बम उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू Flights Bombs Aviation Minister Ram Mohan Naidu