logo

रांची : नशे में किया ड्राइव तो देना होगा जुर्माना, गाड़ी भी रख ली जाएगी

TRAFICCCC1.jpg

रांचीः 
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर रांची की ट्रैफिक पुलिस अब सख्त होने जा रही है। क्रिसमस और नए साल को लेकर पुलिस ने वाहन चेंकिग अभियान तेज कर दी है। रविवार देर रात भी ताबड़तोड़ चेंकिग की गई। इस दौरान 143 वाहनों की जांच की गई। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद उन पर जुर्माना लगाया गया। नशे में धुत कुछ लोग तो ट्रैफिक पुलिस से उलझ भी गये।  मेडिकल जांच के बाद उनकी गाड़ियां जब्त कर ली गई। रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि रांची के चारों यातायात थाना की ओर से ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया । इनमें लालपुर में 29 लोगों की जांच हुई । इसमें चार पॉजिटिव मिले। जबकि, चुटिया इलाके में 45 लोगों की जांच में एक पॉजिटिव और गोंदा इलाके में 45 लोगों की जांच में एक पॉजिटिव गया। वहीं जगरनाथपुर इलाके में 24 जांच में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला। यानि कुल 6 लोग पॉजिटिव पाए गए । 


50 दिन तक चलेगा अभियान 
एसएसपी ने बताया कि नया साल और क्रिसमस को देखकर यह अभियान चलाया जा रहा है । अक्सर शराब के नशे में लगो वाहन चलाते दिख जाते हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी अधिक होती है। चालक अपना नियंत्रण खो देते हैं। कई बार उनकी गलती की सजा पैदल चल रहे लोगों को मिल जाती है। इसे देखते हुए यह कड़ाई बरती गई है। ट्रैफिक में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को सख्त आदेश दिया गया है कि अगले 50 दिन लगातार अभियान चलाएं ताकि लोग शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं।