logo

टिकट नहीं मिलने पर रांची विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार लड़ेंगे कांग्रेस के आदित्य विक्रम जायसवाल

ADITY.jpg

द फॉलोअप डेस्क रांची 

कांग्रेसी नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा है कि टिकट नहीं मिलने पर वे रांची विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। साथ ही कहा है कि पार्टी ने 44% वैश्य समाज के लोग झारखण्ड में हमेशा ठगे गये। बता दें कि जायसवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी सह प्रदेश प्रतिनिधि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी हैं। रांची सीट से अबतक कोई क्लीयरिटी नहीं मिलने से वे नाराज़ हैं। पूर्व में भी वैश्य समाज द्वारा प्रेस वार्ता कर ये सूचना दी गई है कि अगर कांग्रेस पार्टी उनको टिकट नहीं देती है तो वो निर्दलीय वैश्य समाज के ओर से चुनाव लड़ेंगे।

जायसवाल के मुताबिक वैश्य समाज के रांची विधानसभा में 1 लाख 35 हज़ार सक्रिय वोटर हैं। दावा है कि मुस्लिम समुदाय का भी सपोर्ट है। अगर आदित्य विक्रम जायसवाल कांग्रेस से रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते है तो वैश्य समाज एकतरफा मदद कर आदित्य विक्रम जायसवाल को विजयी बनाने का काम करेगी।यह वैश्य समाज का अपमान है, एवम यह व्यापारी वर्ग का अपमान है। हमेशा से वैश्य वर्ग के लोगो को प्रताड़ित किया जाता है। ऐसे में व्यापारी वर्ग काफ़ी नाराज़ भी है। आदित्य विक्रम जायसवाल वैश्य समाज, मुस्लिम समुदाय,क्रिश्चियन समुदाय एवम अन्य समुदाय से संपर्क में हैं और जल्द ही निर्दलीय चुनाव लड़ने हेतु सभी समाज से बात कर निर्णय लेंगे।

Tags - चुनाव चुनाव न्यूज चुनाव ब्रेकिंग विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग न्यूज विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग चुनाव न्यूज लाइव झारखंड चुनाव झारखंड चुनाव न्यूज झारखंड चुनाव अप़डेट विधानसभा चुनाव अपडेट