logo

मांगें नहीं पूरी होने पर 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा संघ- चंद्रदीप कुमार

meeting3.jpeg

रांची 

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ/पंचायत सहायक संघ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर संघ 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। ये बैठक चिरौंदी बैंक्वेट हॉल में की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान बताया कि 12 मार्च 2024 को कैबिनेट में कुछ घोषणाएं की गयी थीं। लेकिन इन घोषणाओं को आज तक पूरा नहीं किया गया। इसमें कहा गया था कि  पंचायत स्वयंसेवकों को प्रत्येक महीना 2500 प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। साथ ही पंचायत स्वयंसेवक का नाम बदल कर पंचायत सहायक करने पर बात हुई थी। पंचायत सहायक के 4 सदस्य हेल्प डेस्क में कार्य करेंगे, ये भी कहा गया था। लेकिन इसे आज तक धऱातल पर नहीं उतारा गया। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत सहायक के सदस्यों का प्रत्येक वर्ष ग्राम सभा से अनुमोदन की बात कही गयी थी। साथ ही, पंचायत सहायक के सदस्यों का कार्यों का मूल्यांकन प्रत्येक महीने मुखिया और पंचायत सचिव के द्वारा करने पर सहमति बनी थी। कहा गया था कि  पंचायत सहायक के सदस्य 60 वर्ष तक अपने पंचायत में कार्य कर सकेंगे। पंचायत सहायक के सदस्य आरोप और निष्कासित होने पर एक महीना के अंदर पंचायती राज निदेशक के यहां आवेदन कर सकेंगे। लेकिन इन घोषणाओं पर अमल नहीं किया गया। 

अध्यक्ष ने कहा, कैबिनेट से किए गए घोषणाओं को लागू करने के लिए पंचायत सहायक के सदस्य फिर एक बार 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इस दौरान धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कैबिनेट से की गई घोषणाओं को जल्द से जल्द लागू किया जाए। संघ घोषणाओं को लागू कराने के लिए और सरकार की ओर से किये गये वादों को पूरा कराने के लिए 22 जुलाई 2024 से अनिश्चित हड़ताल करेगा। 


 

Tags - AssociationstrikeindefiniteJharkhand News