logo

भाजपा की सरकार बनी तो बांग्लादेशी को चुन-चुन कर प्रदेश से भगाया जाएगा: बाबूलाल मरांडी

bjp32.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा की परिवर्तन यात्रा 24 सितंबर को बरही विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। प्रखण्ड मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा परिवर्तन सभा में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक राकेश प्रसाद, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी विनय सिंह मौजूद थे। परिवर्तन सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह व संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर व मण्डल अध्यक्ष विजय यादव ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन मण्डल अध्यक्ष भगवान केशरी ने किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया। कहा- उत्पाद सिपाही दौड़ के दौरान 19 अभ्यर्थियों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन का भी आरोप लगाया। मरांडी ने इंटरनेट बंद करने के राज्य सरकार के फैसले की आलोचना की। इस पर उन्होंने कहा कि परिवर्तन राज्य सरकार यात्रा के प्रचार से डर गई है।  इस कारण परीक्षा में कदाचार रोकने के बहाने पूरे राज्य में इंटरनेट बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 5 वर्षों तक परीक्षाओं को रद्द किया और अब चुनाव से पहले इसे लेकर नाटक कर रही है। झारखंड में पिछले 5 वर्ष बर्बादी के रूप में याद किए जाएंगे। जिससे उबारने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है, क्योंकि भाजपा सुशासन और विकास का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि संथाल परगना में अप्रत्याशित रूप से डेमोग्राफी चेंज हुआ है, भाजपा की सरकार बनी तो बांग्लादेशी को चुन-चुन कर प्रदेश से भगाया जाएगा। 


हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने 2000 पारिवारिक लाभ देने का वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने मंईंया सम्मान योजना को भी चुनावी चाल करार दिया और कहा कि भाजपा सरकार कई राज्यों में महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं चला रही है। 


इस दौरान पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार लूट-खसोट में लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम राज्य में बदलाव लाने का काम करेगा।  


मौके पर जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सुनील साहू, भाजपा पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश यादव, अर्जुन साव सहित अन्य हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


 

Tags - BJP Bangladeshi Babulal Marandi Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News