logo

12 मार्च तक भगत सिंह की मूर्ति नहीं लगी तो 23 को लगा लूंगा फांसी- उत्तम यादव

uttam_yadav.jpg

द फॉलोअप डेस्क

 राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव  ने कहा है कि 12 मार्च की बंदी के बावजूद अगर सरकार नहीं जागी तो 23 मार्च को मैं फांसी पर चढूंगा। गौरतलब है कि भगत सिंह की मूर्ति स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय युवा मुक्ति की ओर से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। स्थल से प्रेस वार्ता करते हुए उत्तम यादव ने कहा कि पिछले 15 दिनों से राजभवन के समक्ष धरना पर बैठा हूं ना प्रशासन न सरकार कोई सुध लेने अभी तक नहीं पहुंचा है इसलिए मजबूरन 12 मार्च को रांची बंद बुलाया गया है। अगर बंद के बावजूद सरकार और प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है तो 23 मार्च को मैं फांसी पर चढूंगा। एक भगत सिंह को देश आजाद करने के लिए हंसते-हंसते फांसी पर चढ़े थे और आज भगत सिंह की प्रतिमा लगाने को लेकर मैं फांसी पर लटूंगा। 


मसाल जुलूस भी निकाला जाएगा
बंदी की जानकारी देते हुए उत्तम यादव ने कहा कि बंद सुबह से 1 बजे तक रहेगी। इसे सफल बनाने को लेकर 11 मार्च शाम 4 बजे से पिस्का मोड़ से बाइक की रैली निकाली जाएगी। बाइक रैली नगर भ्रमण करते हुए जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचेगी। वहां से फिर मसाल जुलूस में तब्दिल हो जायेगी। शाम 5:30 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम से मसाल जुलूस निकाली जाएगी। l बंदी में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स, टेंपो, ई रिक्शा, बस वालों ने भी तथा आम नागरिक ने अपनी प्रतिष्ठान बंद रखने का आश्वासन दिया है।