logo

चाईबासा में IED ब्लास्ट, घायल जवान को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची 

ied_blast_photo.jpg

चाईबासा:
झारखंड में नक्सलियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई लगातार जारी है।  इसी क्रम में चाईबासा के अंजदबेड़ा में आईडी ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। इस ब्लास्ट में एक घायल जवान के घायल होने की खबर है। घायल जवान को एअरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन के दौरान यह ब्लास्ट हुआ। नक्सलियों द्वारा आईडी प्लांट किया गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT