logo

IAS रमेश घोलप ने बच्चों और परिवार के साथ बनाई भगवान गणेश की प्रतिमा

IAS रमेश घोलप ने बच्चों और परिवार के साथ बनाई भगवान गणेश की प्रतिमा

द फॉलोअप डेस्क
आईएएस अधिकारी रमेश घोलप अपनी रचनात्मक कलाकृति को लेकर चर्चा में हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी उन्होंने अपने हाथों से भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा तैयार की है। रमेश घोलप ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी साझा किया है और बताया है कि उन्होंने बच्चों और परिवार के साथ मिलकर मिट्टी के गणपति बप्पा बनाए हैं। अब इसी प्रतिमा को रांची स्थित उनके आवास पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से मिट्टी के इको-फ्रेंडली गणपति बनाकर गणेशोत्सव मनाने की यह छोटी-सी परंपरा अब उनके परिवार के लिए आस्था, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ने का सुंदर अनुभव बन गई है। मिट्टी से बनी प्रतिमा पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी देती है। रमेश घोलप अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अलावा अपनी अलग अंदाज की लेखनी और कलाकृतियों के लिए भी पहचाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर खूबसूरत पेंटिंग, रचनात्मक कलाकृतियां और सुंदर हैंडराइटिंग में लिखी हुई अपनी रचनाएं साझा करते रहते हैं। उनके व्यक्तित्व का यह रचनात्मक पक्ष उन्हें दूसरे अधिकारियों से अलग बनाता है। मिट्टी से गणपति की प्रतिमा तैयार करना भी उनकी इसी कलात्मक रुचि की एक झलक है। 

ये भी पढ़ें- आंगनबाड़ी चुनाव की रंजिश में चाचा ने भतीजे पर बरसाईं गोलियां

Tags - IAS Ramesh Gholap Ganesh Chaturthi Eco Friendly Ganpati Clay Ganpati Idol Ranchi Ramesh Gholap Art