logo

आईएएस अधिकारी कमल किशोर सोन बने केंद्रीय श्रम मंत्रालय में संयुक्त सचिव

kk_son.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

झारखंड सरकार में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव केके सोन को विरमित किया गया है। IAS कमल किशोर सोन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट, श्रम मंत्रालय भारत सरकार में ज्वाइंट सेक्रेट्री वेलफेयर एंड ट्रेनिंग (ज्वाइंट सेक्रेट्री) बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: कुड़मी समाज का आंदोलन जारी, दूसरे दिन 84 ट्रेनें हुई रद्द और डायवर्ट

अपनी प्रतिनियुक्ति का खुद किया था अनुरोध

मालूम हो कि हाल ही में केके सोन अपने बच्चों की पढ़ाई का हवाला देते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का अनुरोध राज्य और केंद्र सरकार से किया था। जिसके बाद झारखंड सरकार ने उनको विरमित कर दिया था। बता दें कि सोन वर्तमान में झारखंड सरकार में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा केके सोन झारखंड में रांची डीसी समेत कई पदों पर कार्यरत रह चुके हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT