logo

हुसैनाबाद में 16 घंटे की मशक्कत के बाद जंगली हाथी को सुरक्षित किया गया रेस्क्यू

dfdfre.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र में घुसे एक जंगली हाथी को वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को लगभग 16 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। उसके बाद सुरक्षित रूप से गांव से बाहर निकाल दिया गया। हाथी के गांवों में पहुंचने से दहशत का माहौल था, लेकिन सफल रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम शनिवार को अभियान चलाते हुए हाथी को बुधुवा गांव के पास सोन नदी की ओर खदेड़ा। फिर पूरी रात चले अभियान के बाद अहले सुबह करीब 4 बजे हाथी को बिहार सीमा की ओर भगा दिया गया।

वनकर्मी बुधुवा घाट से नाव के जरिए नदी पार पहुंचे और बालू पर मिले पदचिह्नों के आधार पर यह सुनिश्चित किया कि हाथी सीमा पार कर चुका है। इसके बाद टीम वापस लौटी।
बताते चलें कि जिला मुख्यालय से डीएफओ सत्यम कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। जिसमें वे पूरी रात हाथी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए टीम को दिशा-निर्देश देते रहे। वहीं, वन विभाग की प्राथमिकता हाथी को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित क्षेत्र की ओर मोड़ना और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। 

वन विभाग ने बताया कि हाथी अपने झुंड से बिछड़कर बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर पहाड़ी क्षेत्र से होते हुए नबीनगर मार्ग से हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में पहुंच गया था। इस दौरान हाथी ने कुछ झोपड़ियों को नुकसान भी पहुंचाया। वहीं, गांव में हाथी के आ जाने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था।  हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Tags - Palamu Elephant Rescue Hussainabad Forest Operation Mohammadganj Block Incident Son River Budhuwa Ghat 16 Hour Rescue Mission DFO Satyam Kumar Jharkhand Forest Department Wild Elephant Stray Case Bihar Border Crossing Aurangabad Madanpur Hills N