द फॉलोअप डेस्क
गोवा पुलिस ने एक रेस्टोरेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम गौरव है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी दीक्षा गंगवार को समुद्र में डुबाकर मार दिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह आइसक्रीम लेने गया था और इधर उसकी पत्नी पानी में डूब गई। उसके प्लान के मुताबिक सब चल रहा था लेकिन एक वीडियो ने उसकी सारी पोल खोल दी। कथित तौर पर वहां मौजूद एक स्थानीय वीडियो बना रहा था जिसमें गौरव कैद हो गया। वीडियो में गौरव को पानी से बाहर आते और फिर वापस जाते देखा जा सकता है। इससे पुलिस को उसपर शक हुआ। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

पत्नी पानी में डुबा दिया
पुलिस ने बताया कि 19 जनवरी की शाम गौरव, दीक्षा के साथ साउथ गोवा के काबो-डी-रामा इलाके में राजबाग बीच पर गया था। पानी में उतरने से पहले दीक्षा को गौरव ने बीच पर एक चट्टान के पास बुलाया। यहां दोनों के बीच हाथापाई हुई और उसके बाद उसने दीक्षा को पानी में डुबो दिया। फिर गौरव ने शोर मचाया कि वो आइसक्रीम लेने गया था। और उसकी पत्नी पानी में डूब गई है। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। क्यूनकोलिम पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान, गौरव का रवैया पुलिस को संदिग्ध लगा। जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच की तो पता चला कि गौरव ने ही दीक्षा को डुबाया था। फिलहाल आरोपी गौरव पर IPC की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगी
मामले में जांच में जुटे एक अधिकारी ने बताया कि दीक्षा को मारने के बाद गौरव वापस उस जगह गया था। जो एक स्थानीय शख्स के वीडियो में कैद हुआ है। इस वीडियो में गौरव को पानी से बाहर आते और फिर वापस जाते देखा जा सकता है। इसे देखकर ये लग रहा है कि शायद गौरव देखने वापस गया था कि क्या उसकी पत्नी मर चुकी है। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। जिससे ये समझ में आ रहा था कि उसने बचने के लिए संघर्ष किया था। मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\