logo

पति ने खरीदी नई कार, देवघर घुमाने के बहाने गर्भवती पत्नी का कुचला चेहरा, मरा मानकर पहाड़ी से फेंका, फिर जो हुआ...

रोसहग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार से पति की हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां पति ने अपने गर्भवती के साथ कुरूता की हर हद को पार कर दिया। पति ने देवधर घुमाने के बहाने पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार देवघर जाने के दौरान टॉयलेट जाने के बहाने पति ने गाड़ी रोकी। फिर सेल्फी लेने के बहाने पत्नी को गाड़ी से बाहर निकाला। फिर उसे पहाड़ी पर ले गया। इस दौरान हैवान पति ने पत्नी को चिप्स खाने के लिए दिया। चिप्स खाते ही पीड़िता बेहोश हो गई। इसके बात उसने पत्नी का चेहरा कुचला और उसे मरा मानकर पहाड़ी से धक्का दे दिया। लेकिन वह महिला जिंदा थी।


3 घंटे बाद आया होश
मामला जमुई-देवघर मुख्य मार्ग NH 333 पर बटिया घाटी का है। महिला को 3 घंटे बाद होश आया। होश में आने के बाद वह किसी तरीके से सड़क तक पहुंची। सड़क से गुजर रहे लोगों ने महिला को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जख्मी महिला की पहचान बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के तरबन्ना गांव निवासी सिकंदर महतो की पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है।


2019 में हुई थी शादी
महिला ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि साल 2019 में राज रंजन मिश्रा से उसकी लव मैरेज शादी हुई थी। पति ने एक नई गाड़ी खरीदी है। रविवार सुबह हम कार की पूजा करने के लिए देवघर जा रहे थे।टॉयलेट जाने के बहाने पति ने गाड़ी रोकी। फिर सेल्फी लेने के बहाने मुझे गाड़ी से बाहर निकाला। फिर पहाड़ी पर ले गया। इस दौरान चिप्स खाने के लिए दिया। चिप्स खाते ही मैं बेहोश हो गई। इसके बात उसने पत्नी का चेहरा कुचला और उसे मरा मानकर पहाड़ी से फेंक दिया और वहां से फरार हो गया।


बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर
महिला की जांच कर रहे डॉक्टर ने बताया कि महिला 3 माह की गर्भवती है। प्रारंभिक इलाज के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। वहीं पुलिस ने महिला को आधार बनाकर अपनी छानबीन शुरू कर दी है। पति की तलाश जारी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT