logo

चंपाई सोरेन का स्वागत करने रांची एयरपोर्ट पहुंचे कोल्हान क्षेत्र के सैकड़ों लोग

ेाी1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
अब से थोड़ी देर बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रांची एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं। रांची एयरपोर्ट पर चंपाई सोरेन को स्वागत करने के लिए कोल्हान के इलाके से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। बता दें कि चंपाई सोरेन को कोल्हान की जनता पसंद करती है क्योंकि उन्होंने यहां के युवाओं को टाटा स्टील कंपनी और अन्य संस्थाओं में नौकरियां दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके अलावा, कोल्हान के स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाते हुए उन्हें समाधान तक पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रांची पहुंचने के बाद झामुमो की प्रथामिक सदस्यता और मंत्रीमंडल से त्यागपत्र देंगे। वहीं 30 अगस्त को वे रांची में ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।