logo

गढ़वा में सैंकड़ों चमगादड़ों की मौत, जांच में जुटी प्रशासनिक टीम 

वोू.jpg

द फॉलअप डेस्कः
झारखंड के गढ़वा जिले में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी की वजह से सभी चमगादड़ों की मौत हुई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है और पता लगाया जा रहा है कि चमगादड़ों की मौत कैसे हुई है। मामला गढ़वा के कांडी प्रखंड के सुरीपुर और कासंप गांव के इलाके का है। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं। 


गांव वालों का कहना है कि दोनों गांवों में चमगादड़ पेड़ पर रहते थे। सभी पेड़ सोन नदी के तटीय इलाके में हैं। बुधवार को जब स्थानीय ग्रामीण इलाके में गए तो देखा कि कुछ चमगादड़ मर चुके थे और वे पेड़ से नीचे गिरे हुए थे। कुछ देर बाद अचानक पेड़ से चमगादड़ों के शव नीचे गिरने लगे। चमगादड़ों की मौत के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। 


गर्मी की वजह से मौत की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि चमगादड़ों की मौत गर्मी की वजह से हुई है. मंगलवार को पलामू प्रमंडल में रिकॉर्ड तापमान के आंकड़े दर्ज किए गए। 47 साल बाद पलामू में 47.8 डिग्री सेल्सियस जबकि गढ़वा में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के कारण चमगादड़ों की मौत हो रही है। 

Tags - Garhwa News Garhwa News Garhwa Latest News Bats in Garhwa Garhwa Jharkhand