जमशेदपुर
जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत सहारा सुंदरबन फेस-2 गेट के करीब आज शाम स्थानीय लोगों ने मानव कंकाल को मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना मानगो थाना को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो यह कंकाल काफी पुराना है।