logo

दलमा जंगल में मिली इंसानी शक्ल वाली मकड़ी, तस्वीर देख रह जाएंगे भौंचक्के

makri.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

जमशेदपुर के दलमा जंगल में इंसानी शक्ल जैसी मकड़ी मिली है। इस मकड़ी को जीव-जंतुओं पर शोध कर रहे विशेषज्ञ राजा घोष ने खोजा है। उन्होंने बताया है कि उनकी नजर जैसे ही मकड़ी पर पड़ी तो मैं भौचक रह गये थे। लेकिन उन्होंने तुरंत उसकी तस्वीर लेनी शुरू कर दी। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इंसानी शक्ल वाली मकड़ी दुर्लभ है।

सबसे पहले ऐसी ही इंसानी शक्ल वाली मकड़ी चीन में देखी गई थी। 2019 में असम के चाय बागान में भी ऐसी ही मकड़ देखी गई थी। औऱ अब झारखंड के दलमा में मिली है। यह मकड़ी थोमिसाइड प्रजाति की है। इसे केकड़ा मकड़ी के नाम से भी जाना जाता है। यह चलती भी केकड़े की तरह है। इसके पेट के ऊपर इंसानी शक्ल वाले धब्बे हैं। झारखंड में यह मकड़ी पहली बार देखी गई है।

यह मकड़ी अपना शिकार जाला बनाकर नहीं, बल्कि घात लगाकर करती है। इस मकड़ी पर बहुत अधिक शोध नहीं किया गया है इसलिए इसका ज्यादा इतिहास नहीं है। इसलिए इसको दुर्लभ श्रेणी में रखा गया है। यह घास, जमीन, पेड़ों की छाल, फल व फलों के अलावा सूखे स्थान पर पाई जाती है।